Home छत्तीसगढ़ सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार, सरपंच, हेडकांस्टेबल, 2 युवती एक...

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार, सरपंच, हेडकांस्टेबल, 2 युवती एक मासूम सहित 5 की मौत, ड्राइवर की बची जान..

0

उमरिया:- अनूपपुर जिले के लीला गांव से चित्रकूट परीक्षा दिलवाने जा रहा परिवार गुरुवार सुबह 3 से 5 बजे उमरिया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहे परिवार की अर्टिगा कार नेशनल हाईवे-43 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगो की मौत हो गयी हैं। पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी अंतर्गत भरौला स्थित सिद्ध बाबा क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे-43 पर हुआ। अनूपपुर जिले के लीला गांव का परिवार अर्टिगा कार MP-18 ZE-9677 से चित्रकूट जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन में फंस गए।

हादसे में अनूपपुर जिले के लीला गांव के सरपंच पुत्र कुलपत सिंह (37), उनकी पत्नी एवं मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल सविता सिंह मार्को (32), प्रियंका सिंह (उम्र 24 वर्ष) खुशबू मार्को (उम्र 22 वर्ष) व 3 वर्षीय रुद्र प्रताप की मौत हो गई। कुछ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कार चला रहे ददन को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वह गहरे सदमे में है। पुलिस का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति फिलहाल बयान देने की नहीं है, इसलिए उससे हादसे के संबंध में पूछताछ बाद में की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, सिविल लाइन चौकी पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक दुर्घटना ने अनूपपुर जिले के लीला गांव में मातम का माहौल पैदा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here