Home छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज संघ के सह संयोजक बने डॉ डाली साहू

प्रदेश साहू समाज संघ के सह संयोजक बने डॉ डाली साहू

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- प्रदेश साहू समाज संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा कार्यकरणीय का विस्तार किया गया।इस अवसर पर जिला साहू संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू एवम महिला प्रकोष्ठ संयोजक दिव्या कलिहारी ने सर्वसम्मति से डॉ डाली साहू को प्रदेश सहसंयोजक के रूप में नियुक्त किया गया।यह जिम्मेदारी वरिष्ठ समाजसेवी और पदाधिकारियों की अनुशंसा पर सौंपी गई। सभी ने नव नियुक्त प्रदेश सहसंयोजक पर विश्वास जताते हुए कहा कि यह निर्णय महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने में अहम कदम हैं।

नियुक्ति के बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने डॉ डाली साहू को शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में समाज को संगठित करने और विकास की दिशा में कार्यरत रहने का संकल्प भी दोहराया गया।कोपरा नगर साहू संघ के उपाध्यक्ष भी हैं।समाजिक कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।इस अवसर जिला गरियाबंद अध्यक्ष प्रवीण साहू,कामलेश साहू,चंदन साहू,अजय साहू,सोमप्रकाश साहू, रामकुमार साहू, जीवन एस.साहू जिला मिडिया प्रभारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी, पुष्पा जगन्नाथ साहू,देवराज साहू,यशवन्त साहू,जगदीश साहू, संतोष साहू,सष्टम साहू, दिनेश साहू,शशिकला साहू,नोखेलाल साहू राजेश साहू सहित सामाजिक बंधू गण एवम सर्वसमाज से खिलेश्वर गोस्वामी,कृष्णनंद सेन, दिलीप वर्मा,दशरथ यादव,झाडू राम तारक, बसंत पटेल सहित सभी लोगों ने भी बधाई दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here