Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक! फिर बढ़ेगी गर्मी-उमस, जानें कब होगी तेज...

छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक! फिर बढ़ेगी गर्मी-उमस, जानें कब होगी तेज बारिश की वापसी

0

रायपुर :छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. दो दिन की बरिश में रायपुर को जमकर भिगोने के बाद  मौसम ने करवट ले ली है. इससे लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं. अब बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने का इंतजार है. इस बीच अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

सिनोप्टिक सिस्टम 

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मध्य उत्तरप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना हुआ है तथा इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.5 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है. समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, मध्य उत्तरप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बना कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और वहां से पूर्व-दक्षिण-पश्चिम की ओर मिजोरम तक स्थित है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग ने रायपुर शहर और आसपास के लिए शनिवार का स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं बादल के गरजने और चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की आसार हैं

पिछले 24 घंटे में कहां हुई कितनी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रघुनाथ नगर, कुसमी, बड़ेबचेली 5-5 सेंटीमीटर, कापू, दर्री, लैलूंगा, शंकरगढ़, कोरबा, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, मुंगेली में 3-3, करतला, छिंदगढ़, बीजापुर, मरीं बंगला देवरी, अर्जुन्दा, बिलाईगढ़, अकलतरा, बिलासपुर, कुमारदा, मैनपाट, मदार्पाल, अड़भार, खड़गवा, दुर्गकोंदल, सारागांव में 2-2 सेंटीमीटर, कोटाडोल, गंगालूर, सूरजपुर, जांजगीर, गीदम, भटगांव, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर, भैरमगढ़, मैनपुर, सरिया, सामरी, राजपुर, बगीचा, डौंडीलोहारा, मनोरा, पेंड्रा, बोराई, बेलरगांव, भोपालपटनम, केल्हारी, पाली, चांपा, जनकपुर भरतपुर, बारसूर एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम ?

छत्तीसगढ़ में आज कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं एक-दो स्थानों पर बादल के गरजने-चमकने के साथ वज्रपात हो सकती है. अगले दो दिनों के बाद इसी तरह की गतिविधियां जारी रह सकती है.

कई जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश के अलावा बादल गरने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here