Home छत्तीसगढ़ किरंदुल पुलिस की कार्रवाई, अवैध जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, 11,400 रुपये नगद...

किरंदुल पुलिस की कार्रवाई, अवैध जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, 11,400 रुपये नगद बरामद

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा/किरंदुल : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में किरंदुल थाना पुलिस ने अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर 09.07.2026 की रात किरंदुल के कुंआरी पारा स्थित एक बंद मकान में छापा मारकर पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 11,400 रुपये नगद और 2 बंडल ताश के पत्ते बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम: कृष्णा कुमार, बबलू, वरुण विश्वास, जुगेश कुमार, संजय बारसे, श्यामू राम कर्मा, महेश ठाकुर और हिड़िया कड़ती हैं।

पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमचंद पटेल, सउनि उत्तम ध्रुव सहित अन्य पुलिस जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here