Home छत्तीसगढ़ आत्मानंद स्कूल के छात्र का अपहरण कर मारपीट के करने वाले आरोपी...

आत्मानंद स्कूल के छात्र का अपहरण कर मारपीट के करने वाले आरोपी थाना प्रभारी प्रविण सिंह के टीम ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

0

सक्ती : सक्ती जिले के अड़भार चौकी क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां अड़भार के स्वामी आत्मानंद स्कूल के 3 ब्यक्तिओं व्दारा नाबालिग छात्र के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपियों ने छात्रों को जबरन अपने साथ ले गए. वहां छात्रों की पिटाई की गई. इतना ही नहीं, आरोपियों ने छात्रों की गाड़ी की चाबी और नकदी भी छीन ली.

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी नाबालिग लड़कों की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं, उनके कपड़े भी उतार दिए गए है. वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई करते हुए अड़भार चौकी पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल का भी ब्यान आया है और उन्होंने कार्रवाई की बात कही गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here