Home क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी को आखिरी मैच में क्यों किया गया टीम से बाहर?...

वैभव सूर्यवंशी को आखिरी मैच में क्यों किया गया टीम से बाहर? कप्तान अय्यर ने फैसले पर तोड़ी चुप्पी

0

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए थे। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठाया गया था, जबकि उनकी जगह संजू सैमसन और सूर्यवंश शेडगे को खेलने का मौका मिला। मैच खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसकी वजह बताई। उन्होंने साफ किया कि वैभव को इस मैच में क्यों नहीं खिलाया गया और उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में क्यों शामिल किया गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

श्रेयस अय्यर ने बताया वैभव को क्यों किया गया था ड्रॉप

पांचवें मुकाबले के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर ने बताया कि हमने कंडीशन को ध्यान में रखते हुए बेस्ट कॉम्बिनेशन का चयन किया था। हम यह भी चाहते थे कि अभिषेक के साथ एक दाएं हाथ का बल्लेबाज ओपनिंग करे और इसी वजह से वैभव को इस मैच में मौका नहीं मिला। अगर आप देखें, तो बाकी सभी बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बीच मैं अकेला ही दाएं हाथ का बल्लेबाज था। जैसा कि मैंने पहले भी कहा, हम एक अलग कॉम्बिनेशन आजमाना चाहते थे जो इन हालातों के हिसाब से सही हो। इसके अलावा वो एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उन्होंने पहले भी हमारे लिए कई सीरीज जीती हैं। इसी वजह से हमने संजू को मौका दिया।

वैभव ने 3 मैचों में बनाए 42 रन
संजू सैमसन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें इस सीरीज में सिर्फ दो मैच में खेलने का मौका मिला। पहले टी20 मैच के बाद उनके खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग XI से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद बीच के तीन मैचों में वैभव को मौका मिला और वहां वो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। तीन मैचों में से दो बार वैभव को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। इस सीरीज के तीन मैचों में वैभव ने 14 की औसत से 42 रन बनाए। जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 15 रन का रहा।

जोस बटलर ने आखिरी मैच में लगाया शतक
आखिरी टी20 मैच की बात करें तो वहां इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 258 रन का टारगेट रखा था। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने शतक लगाया। उन्होंने इस मुकाबले में 131 रन की पारी खेली। जवाब में टीम इंडिया 201 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से इस मैच में दो बल्लेबाज ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। ईशान ने 56, वहीं तिलक ने 53 रन बनाए। संजू सैमसन ने 14 बॉल पर 27 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here