संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : टी आई शहीद विनोद ध्रुव का शहीद दिवस उनके गृह ग्राम आमगांव मे मनाया गया जहा बडी संख्या मे ग्रामीण शहीद के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये व उनकी शहादत को याद किये जहा ग्रामीणो के साथ उनके परिवार की भी आंखे नम हो गई ग्रामीणो ने कहा की शहीद विनोद ध्रुव की शहादत रंग लाई आज हमारा जिला नक्सल मुक्त हो गया बता दे शहीद विनोद ध्रुव पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव के देवर व रिटायर आबकारी आयुक्त लखन लाल ध्रुव के छोटे भाई थे जो की राजनांदगांव जिले के मोहला मे टी आई के पद पर सेवा देते हुए मदनवाडा मे नक्सलियो से लडते हुए शहीद हुए थे ।
आज उनके शहादत दिवस पर ग्राम मे बडी संख्या मे ग्रामीणो ने पुष्प हार से श्रद्धांजली अर्पित की वही बडे भाई व भाभी लखन लाल ध्रुव व लक्ष्मी ध्रुव ने बताया की शहीद विनोद ध्रुव बचपन से ही होनहार था व उनके मन मे हमेशा देश सेवा का जुनून था और वे पूरी लगन के साथ मेहनत कर पढाई की और पोलिस मे भर्ती हो कर अपनी सेवा दे रहे थे उनके मन मे हमेशा से ही भलाई व आम लोगो मे अपनापन था साथ ही जिस तरह नक्सली राज्य को खोखला कर रहे थे गांव गांव के युवाओ को नक्सली संगठन मे सामिल कर उनकी जिन्दगी बर्बाद कर रहे थे इससे वे काफी चिंतित भी रहते थे जहा हमेशा नक्सलियो की खात्मा कर युवाओ को सही रास्ता दिखाने और साथ ही युवाओ को हिंसा की रास्ता छोडकर मुख्यधारा मे लौटने की भी अपने कार्यकाल क्षेत्र मे अपील करते रहे जहा नक्सलियो से लडते हुए वे शहीद हो गये आज उनके शहादत का ही ये एक परिणाम है की हमारा जिला नक्सलमुक्त हो गया जिसका आज पूरा गांव ने याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।



