Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में गूंजी छात्रों की आवाज इमरान प्रतापगढ़ी ने युवाओं से किया...

बिलासपुर में गूंजी छात्रों की आवाज इमरान प्रतापगढ़ी ने युवाओं से किया सीधा संवाद

0

एमसीबी/ बिलासपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्वागत के बाद वे यश पैलेस पहुंचे जहां आयोजित “छात्रों की गूंज–छात्र संवाद” कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशभर से पहुंचे छात्र-युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में इमरान प्रतापगढ़ी ने छात्रों की समस्याओं, सुझावों और आकांक्षाओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के युवाओं की आवाज को संसद से लेकर हर मंच तक मजबूती से उठाया जायेगा। कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में भी उन्होंने शिक्षा, युवाओं के भविष्य और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष रखा।

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, छत्तीसगढ़ प्रभारी रंजीत बेदी, विधायक देवेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, प्रदेश सचिव बिलाल मेमन, प्रदेश महासचिव आमिल, साहिल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद के दौरे की शुरुआत रविवार सुबह रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने से हुई जहां कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से बिलासपुर रवाना हुए। रास्ते में बिरगांव, नांदघाट, सारागांव सहित विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बिलासपुर पहुंचने पर महाराणा प्रताप चौक, सत्यम चौक, इंदिरा गांधी चौक और शिव टॉकीज चौक पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किये गये।

मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस प्रदेश सचिव बिलाल मेमन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का बिलासपुर दौरा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रदेश के छात्र-युवाओं को अपनी बात रखने का सशक्त मंच प्रदान करने वाला ऐतिहासिक आयोजन रहा। उन्होंने कहा कि “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्र हितों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को खुलकर रखा।

बिलाल मेमन ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी ने छात्रों की हर बात गंभीरता से सुनी और भरोसा दिलाया कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी छात्र-युवाओं की आवाज को बुलंद करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस संगठन युवाओं को राजनीति और समाज निर्माण की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश का युवा अपने भविष्य और अधिकारों को लेकर जागरूक है तथा लोकतांत्रिक संवाद में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है।

बिलाल मेमन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और छात्र-युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं की समस्याओं और सुझावों को उचित मंच मिल सके और उनकी आवाज नीति निर्माण तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here