Home क्रिकेट विराट कोहली नए मुकाम के बेहद करीब, सौरव गांगुली की कर लेंगे...

विराट कोहली नए मुकाम के बेहद करीब, सौरव गांगुली की कर लेंगे बराबरी

0

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच अब वनडे सीरीज होगी, जिसमें टीम की कप्तानी तो शुभमन गिल करेंगे, लेकिन विराट कोहली पर सभी की नजर रहने वाली है। कोहली काफी लंबे अर्से बाद मैदान में दिखेंगे, इसलिए जबरदस्त रोमांच बना हुआ है। इस बीच कोहली अब नए मुकाम के बेहद करीब हैं। अगले मैच में जैसे ही वे बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर लेंगे।

विराट कोहली वनडे में अपनी 300वीं पारी खेलने के लिए तैयार
विराट कोहली अब तक भारत के लिए 311 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। इसमें से वे 299 बार बल्लेबाजी के लिए आए हैं। यानी अगले मैच में जब वे मैदान पर आएंगे तो ये कोहली की 300वीं पारी होगी। भारत के चुनिंदा खिलाड़ी ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कोहली के लिए ये अहम और बड़ी उपलब्धि होगी। सौरव गांगुली ने 300 वनडे पारियां खेलने के बाद वनडे से रिटायरमेंट ले लिया था। अब कोहली उनकी बराबरी कर लेंगे। सौरव गांगुली ने 311 वनडे खेलकर 300 पारियों में बल्लेबाजी की है।

वनडे में अपने 15 हजार रन पूरे करने के करीब हैं विराट कोहली
कोहली ने अब तक 311 वनडे मैच खेलकर 14797 रन बनाए हैं, यानी कोहली जल्द ही इस फॉर्मेट में अपने 15 हजार रन भी पूरे कर सकते हैं। अगर कोहली का बल्ला चला तो इसी वनडे सीरीज में वे इस मुकाम को भी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में वे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर इतिहास रच देंगे। इससे पहले जब भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज हुई थी, तब कोहली टीम में तो चुने गए थे, लेकिन वे आखिरी वक्त में बाहर हो गए थे। कोहली ने इससे पहले अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, उसके बाद अब वे मैदान में नजर आने वाले हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाजी सचिन तेंदुलकर
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पारियां खेलने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 463 मैच खेलकर 452 पारियों में बल्लेबाजी की है। इसके बाद सनथ जयसूर्या का नाम आता है, जिन्होंने 433 पारियों में बल्लेबाजी की है। भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए तो सचिन के बाद दूसरा नंबर राहुल द्रविड़ का है, जिन्होंने 318 पारियां खेली हैं। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने वनडे करियर में 308 पारियों में बल्लेबाजी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here