Home छत्तीसगढ़ पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पर चढ़े युवक को RPF-GRP ने बचाया,...

पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पर चढ़े युवक को RPF-GRP ने बचाया, 25 हजार वोल्ट लाइन से टला हादसा

0

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही :पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के मेन ट्रैक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। युवक मालगाड़ी की छत पर खड़े होकर ऊपर से गुजर रही 25,000 वोल्ट की हाई-टेंशन (OHE) लाइन को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। हालांकि रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, ​जैसे ही स्टेशन स्टाफ की नजर मालगाड़ी पर चढ़े युवक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए मेन ट्रैक की बिजली सप्लाई (पावर ब्लॉक) को बंद करवा दिया। यदि समय रहते बिजली बंद नहीं की जाती, तो युवक हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आ सकता था, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी।

तार पकड़ने की जिद पर अड़ा रहा युवक

​घटना की सूचना मिलते ही GRP और RPF के जवान मौके पर पहुंचे। युवक लगातार आत्महत्या की बात कहकर तार पकड़ने की जिद पर अड़ा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के ऊपर चढ़ाई की। बताया जा रहा है कि युवक को काबू में करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा, जिसके बाद उसे सकुशल नीचे उतारा गया।

मानसिक रूप से कमजोर है युवक

​पूछताछ में पता चला कि युवक गौरेला के तरईगांव का रहने वाला है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह अपने घर से भागकर स्टेशन पहुंचा था और आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षित नीचे उतारे जाने के बाद आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लिया और उसके परिजनों से संपर्क किया। स्टेशन पहुंचे परिजनों को युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए समझा-बुझाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here