Home छत्तीसगढ़ धमतरी में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय लड़की...

धमतरी में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय लड़की और 18 वर्षीय लड़के की शादी रुकवाई

0

 धमतरी :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की का विवाह रचाया जा रहा था। घरातियों में खुशी का माहौल था, बारात गांव पहुंच चुकी थी और स्वागत की रस्में चल रही थी, लेकिन इसी बीच एक फोन कॉल ने पूरे  खेल को बदल दिया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई। पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम चरमुड़िया का है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को जैसे ही बाल विवाह की गुप्त सूचना मिली वे बिना देरी किए मौके पर पहुंची। इस दौरान पता चला कि 17 साल की नाबालिग लड़की का विवाह सिलौटी गांव के 18 साल के नाबालिग लड़के के साथ कराया जा रहा था।

बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़

विभाग की टीम ने मौके पर दोनों परिवारों को बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। काफी जद्दोजहद और समझाइश के बाद आखिरकार ये शादी रुकवाई गई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कानून को अपने हाथ में न लें। बाल विवाह न केवल गैर कानूनी है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here