रायगढ़ : इसी दिन थाना तमनार पुलिस को दूसरी सूचना ग्राम डोलेसरा उरांव मोहल्ला से मिली, जहां दिलबोध तिग्गा (26 वर्ष) अपने घर में हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बेच रहा था। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद शराब पीने वाले लोग भाग निकले, जबकि आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी की बाड़ी से 5-5 लीटर क्षमता के तीन जरीकेनों में कुल 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, हेमप्रकाश सोन, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरूषोत्तम सिदार और रंजीत भगत की विशेष भूमिका रही।


