मनेंद्रगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों के लिए पारंपरिक अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद दयाशंकर यादव ने नन्हे बच्चों को खीर खिलाकर उनके अन्नप्राशन संस्कार की शुरुआत कराई तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पार्षद दयाशंकर यादव ने कहा कि अन्नप्राशन संस्कार भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने बच्चों के पोषण, स्वच्छता और शुरुआती देखभाल के संबंध में उपस्थित माताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा परिवारों को सुपोषण अभियान से जोड़ना रहा।
अन्नप्राशन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज वैश्य ,प्रेमा गुप्ता ,सहायिका किरण वैश्य वार्ड की महिला शांति सिंह, किरण सिंह, अनीता गुप्तासहायिका, वार्ड की सम्मानित महिलाएं, बच्चों के अभिभावक तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



