Home छत्तीसगढ़ चल-अचल सम्पत्तियों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया तेज

चल-अचल सम्पत्तियों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया तेज

0

महासमुंद :  महासमुंद पालिका की चल-अचल सम्पत्तियों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को पालिका कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें विभागवार सम्पत्तियों के सत्यापन को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष एवं कार्यपालन अभियंता एस.डी. शर्मा ने कहा कि पालिका की प्रत्येक चल-अचल सम्पत्ति का अभिलेखों के आधार पर वास्तविक स्थिति से मिलान किया जाए। उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि सत्यापन के दौरान यदि किसी सम्पत्ति का रिकॉर्ड से मिलान नहीं होता है अथवा किसी प्रकार की विसंगति सामने आती है, तो उसका अलग से विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी विभागों के प्रभारी अपने-अपने विभागों के स्टॉक पंजी, क्रय अभिलेख, सम्पत्ति रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज समिति को उपलब्ध कराएंगे, ताकि सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और तथ्यात्मक ढंग से सम्पन्न हो सके। समिति ने निर्धारित समयावधि में सम्पूर्ण सत्यापन कार्य पूर्ण कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। इस पहल से नगर पालिका की सम्पत्तियों का अद्यतन रिकॉर्ड तैयार होने के साथ-साथ परिसंपत्तियों के संरक्षण, उपयोग एवं प्रबंधन में भी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई गई। बैठक में समिति अध्यक्ष एस.डी. शर्मा के अलावा सदस्य हेमंत पिसदा, करण कुमार यादव, दुर्गेश कुंजेकर, नरेश ध्रुव, सुरेश प्रसाद तिवारी, गुमान सिंह ध्रुव, नौशाद बक्श सहित अन्य समिति सदस्य तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here