Home छत्तीसगढ़ सीईओ मंडावी ने कहा महासमुंद का कार्यकाल मुझे हमेशा रहेगा याद…

सीईओ मंडावी ने कहा महासमुंद का कार्यकाल मुझे हमेशा रहेगा याद…

0

सीईओ मंडावी को दी गई भावभीनी बिदाई, नवपदस्थ सीइओ का किया स्वागत
 जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारियों ने कहा सीईओ का मिला भरपूर सहयोग

महासमुंद :  महासमुंद जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ बी एस मंडावी के स्थानांतरण
नवपदस्थ सीईओ पंचराम घृतलहरे के लिए जनपद पंचायत सभागार में विदाई व स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्री मंडावी को उन्हें भावभीनी विदाई और नवपदस्थ सीईओ का भव्य स्वागत किया गया।आयोजित समारोह में जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के साथ जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव के साथ जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें। विदाई और स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने कहा कि सीईओ श्री मंडावी का कार्यालय महासमुंद में यादगार रहा। उनसे सभी जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए बेहतर सहयोग मिला। उनके माध्यम से विकास कार्य के साथ ही जनपद क्षेत्र में शासन की योजनाओं का लाभ जनता को मिला।

सरपंच सचिवों ने भी श्री मंडावी के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें नए जिले में नवीन पदस्थापना के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान सभी ने सीईओ बीएस मंडावी को स्मृति चिन्ह के साथ उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। श्री मंडावी ने कहा कि उनके कार्यकाल में महासमुंद जनपद क्षेत्र में हुए कार्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं हो पाता। आप सभी से मिले सहयोग से ही यह कार्य पूर्ण हो पाया।

विदाई समारोह के दौरान श्री मंडावी भावुक नजर आए। उन्होंने उपस्थितजनों से कहा कि महासमुंद जनपद में उनका जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारियों के साथ अफसर वाला नहीं रहा बल्कि एक परिवार की तरह रिश्ता रहा है। इसलिए उन्हें महासमुंद का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। श्री मंडावी ने विदाई के लिए सभी का आभार जताते हुए बताया कि उनका स्थानांतरण जिला जांजगीर चांपा में हुआ है। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारियों ने नवपदस्थ सीईओ पंचराम घृतलहरे का भव्य स्वागत किया गया। सभी ने सीईओ से कहा कि जनपद क्षेत्र में कार्य के लिए सभी को उनसे बेहतर सहयोग की अपेक्षा रहेगी। नवपदस्थ सीईओ पंचराम घृतलहरे ने कहा कि वे सभी जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here