Home छत्तीसगढ़ कोरबा-रायपुर लकड़ी तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, आरा मिल सील, 20 घन मीटर...

कोरबा-रायपुर लकड़ी तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, आरा मिल सील, 20 घन मीटर साल लकड़ी जब्त, तस्कर जेल भेजा गया

0

कोरबा : बेशकीमती इमारती लकड़ी की चोरी और अवैध परिवहन पर कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लाख की लकड़ी और क्रेन बरामद किया है. प्रारंभिक शिकायत 7 वृक्षों तक सीमित थी, लेकिन गहन जांच में लगभग 20.169 घन मीटर लकड़ी और क्रेन बरामद की गई है.

वन परिक्षेत्र अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध दर्ज किया गया. शिकायत में कहा गया कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास राजस्व भूमि पर बिना अनुमति के 7 वृक्षों की लकड़ी काटकर अवैध रूप से ले जाई गई.

तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर जांच में पता चला कि लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक ले जाया गया था. प्रदेश स्तर पर गठित संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई करते हुए 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी और उसे ढोने में प्रयुक्त क्रेन को जब्त किया. पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है.

उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 673/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 316(5) और 317(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here