सक्ती :डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित आरकेएम पावर प्लांट, उच्चपिड़ा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत सर्विल बघेल ग्राम धोबनीपाली की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत सर्विल बघेल की बी शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान मंगलवार रात्रि लगभग 8:00 बजे सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसे उपचार के लिए तत्काल जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में मृत्यु हो गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है।घटना के बाद मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उचित मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर मृतक के शव को आरकेएम पावर प्लांट के गेट क्रमांक-1में सुबह से गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू
स्थिति को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर मामले में समाधान का प्रयास किया जा रहा है।



