Home लाइफ रोज़ एक अमरूद खाइए, इम्यूनिटी से लेकर डायबिटीज तक कई समस्याओं में...

रोज़ एक अमरूद खाइए, इम्यूनिटी से लेकर डायबिटीज तक कई समस्याओं में मिलेगा फायदा

0

अमरूद के फायदों को आम लोग कम आंकते हैं, जबकि डॉक्टर अमरूद को सेब जितना फायदेमंद बताते हैं। सीजन पर रोजाना 1 अमरूद खाने से वही फायदे मिलते हैं जो आपको सेब खाने पर मिलते हैं। बिना सीजन के सेब खाना कई बार महंगा पड़ जाता है, ऐसे में सीजनल अमरूद काफी सस्ता और फायदों में सेब जितना असरदार फल है। कुछ मामलों में तो अमरूद सेब से भी ज्यादा अच्छा है।

अमरूद में विटामिन सी की मात्रा सेब से कहीं ज्यादा पाई जाती है। वहीं अमरूद में पाया जाने वाला फाइबर पेट के लिए बेहतरीन है। कुल मिलाकर पोषण के मामले में अमरूद महंगे फल सेब से जरा भी कम नहीं है।शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉक्टर भुमेश त्यागी ने बताए रोज अमरूद खाने के फायदे।

अमरूद खाने के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाए- अमरूद में विटामिन C की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में असरदार काम करता है। रोजाना अमरूद खाने से सर्दी-जुकाम, सीजनल बीमारी और नॉर्मल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। सेब की तुलना में अमरूद में विटामिन सी काफी ज्यादा पाया जाता है।

पाचन रखे दुरुस्त- फाइबर के मामले में सेब और अमरूद दोनों ही अच्छे फल हैं, लेकिन सेब से अमरूद में ज्यादा फाइबर होता है। अमरूद खाने से कब्ज की समस्या कम होती है और पाचन बेहतर बनता है। अमरूद खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है और वजन भी कम होता है। कब्ज की समस्या वालों को अमरूद डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

दिल के लिए फायदेमंद- अमरूद में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में असरदार होते हैं। इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है। वहीं सेब में पॉलीफेनॉल, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहतरीन काम करते हैं। दोनों ही कोलेस्ट्रॉल घटाने का काम करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सेब और अमरूद दोनों अच्छे फल हैं। दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो है लेकिन अमरूद में फाइबर ज्यादा होने की वजह से ये खून में शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने नहीं देता। डायबिटीज के रोगियों के लिए सेब से बेहतरीन काम अमरूद करता है।

त्वचा और वजन के लिए अच्छा- सेब से ज्यादा अमरूद त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होते हैं। अमरूद खाने से कोलेजन बढ़ता है। वहीं अमरूद में कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता है जिससे आपको भूख कम लगती है और पेट भरा रहता है। इसलिए आप ज्यादा खाने से बचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here