Home छत्तीसगढ़ सोनिया भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

सोनिया भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

0

सोनिया सुमित अग्रवाल ने जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

महासमुंद : भाजपा महिला मोर्चा, जिला महासमुंद के संगठन का विस्तार करते हुए सोनिया सुमित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह की लहर है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की सहमति एवं भाजपा महासमुंद के जिलाध्यक्ष येतराम साहू की अनुशंसा पर की गई है। पार्टी नेतृत्व ने सोनिया अग्रवाल के सक्रिय योगदान, संगठन के प्रति निष्ठा और सामाजिक कार्यों में उनकी तत्परता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा महासमुंद जिले में और अधिक मजबूत होगा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए सोनिया सुमित अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।सोनिया अग्रवाल का ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा, जिला महासमुंद में मुझे जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं पार्टी के शीर्ष एवं प्रांतीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।सोनिया अग्रवाल ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष येतराम साहू तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास जताया। सोनिया सुमित अग्रवाल ने आगे कहा कि संगठन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निभाऊँगी।

महासमुंद जिले में महिला सशक्तिकरण, संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगी। सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और कार्यकर्ता साथियों का सहयोग ही मेरी वास्तविक शक्ति है। सोनिया सुमित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महासमुंद जिले के भाजपा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की सदस्यों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here