महासमुंद : ग्राम के होनहार छात्र प्रिंस अग्रवाल ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की एम कॉम 2025 वार्षिक परीक्षा की प्रावीण्य सूची में नौवा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुल 1455 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की टॉप-9 मेरिट सूची एवं बागबाहरा ब्लॉक प्रथम में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, महाविद्यालय और पूरे ग्राम में खुशी का माहौल है।
प्रिंस शासकीय केएल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के छात्र रहे हैं। वाणिज्य पर उनकी मजबूत पकड़ है। मेहनत,अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वर्तमान में वह अंजनेय यूनिवर्सिटी, रायपुर से पी एचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रिंस ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य भविष्य में प्रोफेसर बनकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना है।



