Home छत्तीसगढ़ खबर का असर: खुले में घूम रहे गौवंश मवेशियों की समुचित व्यवस्था...

खबर का असर: खुले में घूम रहे गौवंश मवेशियों की समुचित व्यवस्था हेतु बैठक

0

महासमुंद : नगर क्षेत्र में सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर खुले में घूम रहे गौवंश एवं अन्य मवेशियों के कारण उत्पन्न हो रही यातायात बाधा, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका तथा आमजन को होने वाली असुविधा के स्थायी समाधान हेतु पालिका ने आज सुबह 11 बजे एक अनौपचारिक बैठक का आहूत की है। ज्ञात हो कि अमनपथ अखबार ने मवेशियों की समस्या को लेकर लगातार खबर प्रकाशित कर पालिका प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। जिसके बाद पालिका प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए आज बैठक आहूत की है।

बैठक आहूत के लिए पालिका की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैठक पालिका कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में आयोजित है। बैठक में नपाध्यक्ष,उपाध्यक्ष, प्रभारी सदस्य,पार्षदगण, एल्डरमेन, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी,सीएमओं, समस्त पार्षदगण, गौवंश पशु प्रेमी संस्थाओं के प्रतिनिधि, गौसेवक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी आमंत्रित किए गए हैं।

बैठक में नगर क्षेत्र में खुले में घूम रहे गौवंश एवं अन्य मवेशियों की समुचित व्यवस्था, पशु मालिकों की जिम्मेदारी, दुर्घटनाओं की रोकथाम,गौठान की व्यवस्था, जनजागरूकता अभियान तथा प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सीएमओ सौरभ शर्मा ने सभी आमंत्रित जनप्रतिनिधियों, गौसेवकों एवं गौवंश पशु प्रेमी संस्थाओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि नगर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पशु-अनुकूल बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here