Home छत्तीसगढ़ कांग्रेसजनों ने आजाद, तिलक की जयंती पर किया याद, बिसाहूदास महंत की...

कांग्रेसजनों ने आजाद, तिलक की जयंती पर किया याद, बिसाहूदास महंत की मनाई पुण्यतिथि

0

महासमुंद: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में आज शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की महान विभूतियों—अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास महंत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत चावला ने की। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी महान विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प सभा को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने ‘स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ का नारा देकर देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी। वहीं, अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का सर्वोच्च बलिदान देश के युवाओं को आज भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहूदास महंत जी का छत्तीसगढ़ के विकास और सामाजिक उत्थान में अप्रतिम योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी महापुरुषों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और उनके दिखाए गए मार्ग तथा सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि आज देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए इन महापुरुषों के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।

इस गरिमामय श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, मनोजकांत साहू, खिलावन बघेल, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, सोमेश दवे, अमन चंद्राकर, विरेन्द्र चंद्राकर, राजेश नेताम, मनोहर ठाकुर, मोती साहू, गोपी तारक, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, टोमन सिंह कागजी, कुणाल चन्द्राकर, कमल प्रजापति, अनीश राजवानी, लहरी ठाकुर, अनुराग चंद्राकर, रवि साहू, अब्दुल जावेद, मोइन हूसैन, तुलसी देवदास, भानु सोनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here