Home मनोरंजन बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का खौफ, क्या राजकुमार राव की ‘प्रहार’...

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का खौफ, क्या राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन?

0

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म अब अपनी तय रिलीज डेट 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी. कहा जा रहा है कि मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े क्लैश से बचने के लिए यह फैसला लिया है. हालांकि, अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट या पोस्टपोन होने को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

‘आवारापन 2’ से क्लैश टालने के लिए बदली रिलीज डेट:- ‘प्रहार’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टालने का फैसला बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े क्लैश को देखते हुए लिया है. अगर फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होती, तो एक हफ्ते पहले ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और एक हफ्ते बाद इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज होतीं. ऐसे में मेकर्स बेहतर रिलीज विंडो का इंतजार करना चाहते हैं.

नई रिलीज डेट पर सस्पेंस, प्रमोशन भी नहीं हुआ शुरू:- फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो हफ्ते का समय बचा है, लेकिन अब तक किसी तरह का प्रमोशनल कैंपेन शुरू नहीं किया गया. इसी वजह से फिल्म के पोस्टपोन होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. फिलहाल, मेकर्स की ओर से नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि ‘प्रहार’ आखिर किस नई तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here