Home छत्तीसगढ़ सरस्वती वंदना योजना से घरघोड़ा ज. प.के ग्राम पंचायत छोटे गुमडा की...

सरस्वती वंदना योजना से घरघोड़ा ज. प.के ग्राम पंचायत छोटे गुमडा की 17 बेटियों को मिली राहत, साइकिल पाकर खिले चेहरे

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़ /घरघोड़ा :  दिनांक 23 जुलाई छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती वंदना साइकिल योजना के तहत जनपद पंचायत घरघोड़ा के ग्राम पंचायत छोटे गुमडा में गुरुवार को शासकीय शाला में अध्ययनरत 17 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गईं।

कार्यक्रम में शाला समिति अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता, ग्राम पंचायत सरपंच माधुरी हरिचरण राठिया और शाला सचिव गोपाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिल की चाबी एवं पंजीकरण कार्ड सौंपे।

साइकिल मिलने से बालिकाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अधिकांश बालिकाओं के घर शाला से 1 से 2 किलोमीटर दूर स्थित हैं। बारिश और गर्मी में उन्हें रोजाना पैदल आना-जाना पड़ता था, जिससे पढ़ाई में भी बाधा आती थी। अब साइकिल मिलने से उनका समय बचेगा और नियमित रूप से शाला पहुंच सकेंगी।

इस अवसर पर सरपंच माधुरी राठिया ने कहा कि “मुख्यमंत्री जी की इस योजना से हमारी बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। अब वे बिना रुके अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी।”

विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि “शिक्षा ही असली ताकत है। साइकिल योजना से दूरस्थ गांवों की बालिकाओं को स्कूल आने में सुविधा होगी और ड्रॉपआउट रेट भी कम होगा।”

पंचायत सचिव गोपाल ठाकुर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से पालकों को भी बड़ी राहत मिली है।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने अतिथियों का स्वागत किया और साइकिल मिलने पर खुशी जताई। मौके पर शिक्षकगण, पालक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

छोटे गुमदा शाला में सरस्वती वंदना योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरित करते हुए शाला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, सरपंच माधुरी राठिया एवं सचिव गोपाल ठाकुर व अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here