Home देश धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान- ‘यह लोकतंत्र...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान- ‘यह लोकतंत्र की जीत है, CJP और देश की Gen Z को बधाई’

0

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन देश के कई शहरों में फैल गया है। इस बीच छात्रों की सबसे बड़ी मांग को देखते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र जश्न मना रहे हैं, वहीं इसे लेकर छात्रों के आंदोलन की शुरुआत से ही शामिल सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी छात्रों को बधाई दी है। सोनम वांगचुक ने अपने ट्वीट में लिखा, यह लोकतंत्र की जीत है – सीधी लोकतंत्र की जीत, जो सीधे सड़कों से आई है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की Gen Z को बधाई; साथ ही उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई। जवाबदेही से अब सुधार की ओर।

सोनम वांगचुक ने किया भूख हड़ताल
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था। तबीयत खराब होने के बाद सोनम को पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनशन के 27वें दिन उन्होंने अपना भूख हड़ताल खत्म किया था।

अनशन तोड़ने के बाद किया था ट्वीट
भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ा। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मुलाकात की थी या पत्र लिखकर मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह देश में संभावित हिंसा को देखते हुए और विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद किया गया। मैं जल्द ही एक अलग वीडियो में इन शर्तों का विस्तार से वर्णन करूंगा। इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here