सक्ती : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि छात्रों की गूंज से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत है।

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में कभी भी पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि भारत के युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों के साथ बर्बरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग भी की।
डॉ. महंत के बयान के बाद NEET विवाद और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी बहस एक बार फिर तेज होने के आसार हैं।



