Home छत्तीसगढ़ 3000 KM दूर से आईं धरमजयगढ़ की बेटी – जंतर-मंतर पर गूंजी...

3000 KM दूर से आईं धरमजयगढ़ की बेटी – जंतर-मंतर पर गूंजी डॉ. शीफा खान की आवाज, “खामोशी तोड़ो, सच का साथ दो

0

किर्गिस्तान में MBBS कर रही छात्रा ने न्याय, समानता और एकता के लिए युवाओं को किया जागरूक

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ / नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में न्याय और समानता की मांग को लेकर युवाओं का सैलाब उमड़ा। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ की बेटी डॉ. शीफा खुर्शीद खान ने भी शिरकत कर सभी का ध्यान खींचा।

किर्गिस्तान में MBBS की पढ़ाई कर रही डॉ. शीफा ने न्याय के समर्थन में लगभग 3000 किलोमीटर का सफर तय कर जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जब अन्याय सामने हो, तब चुप्पी तटस्थता नहीं होती, बल्कि वह अन्याय की ताकत बन जाती है।”

डॉ. शीफा ने कहा, “सवाल पूछिए, सच का साथ दीजिए और हर उस आवाज़ के साथ खड़े रहिए जो न्याय, समानता और इंसानियत की बात करती है। इतिहास हमेशा उन लोगों को याद रखता है जिन्होंने सच बोलने का साहस दिखाया।”

उन्होंने युवाओं से अपील की कि समाज को बदलना है तो पहले अपनी खामोशी तोड़नी होगी। “बदलाव भीड़ का इंतज़ार नहीं करता। वह एक जागरूक व्यक्ति के साहस से शुरू होता है। आपकी आवाज़ किसी के अधिकार, सम्मान और भविष्य की रक्षा कर सकती है। इसलिए बोलिए, जागिए और दूसरों को भी जगाइए।”

प्रदर्शन के दौरान युवाओं के हाथों में “VOTE FOR REASON NOT FOR RELIGION” और “Let’s Unite And Fight For Nation” की तख्तियां थीं। कई युवाओं ने धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होने का संदेश दिया। धरमजयगढ़ क्षेत्र के लोगों ने डॉ. शीफा की इस हिम्मत और पहल की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here