Home छत्तीसगढ़ परसदा के अरुवा रिसॉर्ट में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, तोखन...

परसदा के अरुवा रिसॉर्ट में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, तोखन साहू-डॉ. धर्मजीत सिंह ने ग्रामीणों के साथ सुना 136वां एपिसोड

0

प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से जुड़ा परसदा, ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण में उमड़ा जनसैलाब; भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

सकरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण ग्राम परसदा स्थित अरुवा रिसॉर्ट में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, तखतपुर विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को एकाग्रता से सुना। प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। अरुवा रिसॉर्ट में सामूहिक श्रवण के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

‘मन की बात’ संवाद का सशक्त माध्यम : तोखन साहू

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में सकारात्मक कार्य करने वाले सामान्य नागरिकों की प्रेरणादायी पहल को राष्ट्रीय मंच मिलता है।

सामान्य नागरिकों की उपलब्धियों को देश के सामने लाता है कार्यक्रम : डॉ. धर्मजीत सिंह

तखतपुर विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रहे नागरिकों की उपलब्धियों को सामने लाते हैं। इससे समाज के दूसरे लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद देशवासियों में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करता है।

गांव-गांव तक पहुंचे प्रधानमंत्री का संदेश : दीपक सिंह ठाकुर

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचाना और आमजन को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। ‘मन की बात’ जनजागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।

सामूहिक श्रवण के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अरुवा रिसॉर्ट में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, जिला पंचायत सदस्य भारतीमाली, अंबिका साहू, जनपद अध्यक्ष डॉ. माधवी वस्त्रकार, विशाल सिंह, सौरभ पांडे, अरुण सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता, निलेश ठाकुर, कैलाश वस्त्रकार, रामचरण वस्त्रकार, अजय सरजू यादव, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, रवि मेहर, रामकुमार निर्मलकर, रामकुमार, परसदा सरपंच जगत साहू, उपसरपंच सुनील यादव, जागेश्वर यादव, परमेश्वर, त्रिभुवन, धन्नू, अमित, कमलेश, अरविंद, मोहन, ऋषभ कश्यप, श्यामसुंदर कश्यप, मनहरण कौशिक, सीमा सोनी, श्रीवास, कविता यादव, रंजना, तुलसी कौशिक, गया साहू, गौकर्ण ध्रुव, आशीष मिश्रा, अभिलाष लोनिया, मुंजन साहू और शिव वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here