Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद में सर्व समाज समन्वय महासभा ने बदली कमान, केशर कुमार निर्मलकर...

गरियाबंद में सर्व समाज समन्वय महासभा ने बदली कमान, केशर कुमार निर्मलकर बने नए जिला अध्यक्ष; 3 साल रहेगा कार्यकाल

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद:– सर्व समाज समन्वय महासभा के संविधान एवं विधान के प्रावधानों तथा प्रदेश कार्यकारिणी की सर्वसम्मत सहमति से श्री केशर कुमार निर्मलकर को सर्व समाज समन्वय महासभा, जिला गरियाबंद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 24 जुलाई 2026 से आगामी तीन वर्षों के लिए प्रभावशील रहेगा।इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुलाधिपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव कर्मकार ‘वशिष्ठ’ ने कहा कि श्री निर्मलकर पूर्व में जिला सामाजिक समरसता संयोजक के रूप में समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनके अनुभव, समर्पण एवं संगठन क्षमता से गरियाबंद जिले में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार तथा विभिन्न समाजों के मध्य समन्वय को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महासभा का उद्देश्य “हम सभी एक हैं” की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।

दायित्व ग्रहण करने के उपरांत श्री केशर कुमार निर्मलकर ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी समाजों के मध्य समन्वय, सहयोग, सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने महासभा के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजीव कर्मकार ‘वशिष्ठ’ तथा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया और भगवान श्रीराम से सफल दायित्व निर्वहन की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here