Home छत्तीसगढ़ सहकारिता को सशक्त बनाने सहकार भारती बालोद खण्ड के पदाधिकारियों की हुई...

सहकारिता को सशक्त बनाने सहकार भारती बालोद खण्ड के पदाधिकारियों की हुई घोषणा 

0

विजय पारख को मिला अध्यक्ष पद का दायित्व

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू: गांव-गांव तक सहकारिता मजबूत करने और संगठन को नई ऊर्जा देने की दिशा में नगर के संघ कार्यालय में रविवार को सहकार भारती बालोद खण्ड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश महामंत्री कणी राम के निर्देशन में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार,आगामी गतिविधियों और खण्ड स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत मां भारती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित से हुई, जिसके बाद जिला पदाधिकारियों और खण्ड कार्यकर्ताओं के बीच रायशुमारी कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में जिला संगठन प्रमुख रूद्र प्रकाश साहू,जिला अध्यक्ष जितेन्द्र साहड़ा, जिला महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष दीपक देवांगन, कोषाध्यक्ष जागेश्वर साहू,जिला मंत्री हरदेव लाल सार्वा, महिला प्रमुख श्रीमति पुष्पलता बघेल,महामंत्री श्रीमति टोमिन बाई साहू, कार्यालय प्रभारी लोकेश साहू, मण्डल प्रमुख दारा सिंह भौसार्य,बीरेंद्र कुमार साहू,फागुराम सिन्हा, कमलेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

बालोद मंडल के खण्ड प्रमुख विजय पारख, महामंत्री टिकेश्वर साहू, उपाध्यक्ष रामदयाल बघेल, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल साहू, महिला प्रमुख श्रीमति कृतिका साहू, महामंत्री तीजन देवांगन,नगर प्रमुख मधुकांत यदु, ईश्वर साहू नगर महामंत्री, संयोजक पैक्स उत्तम साहू, संयोजक दुग्ध संघ ओमप्रकाश यादव, संयोजक मत्स्य पालन करण निषाद, नगर महिला प्रमुख श्रीमति लक्ष्मीबाई साहू को दायित्व सौंपा गया हैं।

इस दौरान सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेंद्र साहड़ा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व की बधाई देते हुए सेवा का भाव लेकर कार्य करने की बात कही।उन्होंने कहा संस्कारित सहकारिता को जन जन तक पहुँचाने के भाव से ओत- प्रोत भारत का एकमात्र संगठन “सहकार भारती” के लिए आप सभी को एकजुट होकर कार्य करना हैं। उन्होंने कहा सहकारिता का अर्थ है मिलजुलकर साथ काम करना और सबका विकास करना, जिसमें लोग आपसी सहयोग से अपने काम और लाभ को बाँटते हैं। यह “सब एक के लिए और एक सब के लिए” के सिद्धांत पर चलती है।

निर्वाचित पदाधिकारियों ने दायित्व मिलने के बाद जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सहकारिता को आगे बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर पर हीरालाल ठाकुर राज कुमार प्रजापति, देवेन्द्र कुमार साहू, मनोहर लाल, जे आर साहू,हीरदे राम सिन्हा, हुलेश कुमार साहू, सहित सहकार भारती के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here