Home देश स्कूल बसो का संचालन समय पर हो व छात्र हितों को लेकर...

स्कूल बसो का संचालन समय पर हो व छात्र हितों को लेकर भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन

0

अनूपपुर :बिजुरी सब एरिया अंतर्गत संचालित एस.सी.एल. विद्यालय एवं कन्या विद्यालय की छात्र-छात्राओं की आवागमन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों ने सब एरिया कार्यालय पहुंचकर एसडीओ मित्रा साहब को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव ने ज्ञापन में मांग रखी कि स्कूल बसों का संचालन व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को समय पर विद्यालय पहुंचने एवं वापस आने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कई छात्र-छात्राएं दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, ऐसे में परिवहन की उचित व्यवस्था न होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मुकेश जैन, आदेश श्रीवास्तव एवं ओम यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि इस गंभीर विषय पर त्वरित कार्रवाई की जाए। सब एरिया मित्रा साहब ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मांग पत्र में उल्लिखित बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में छात्रों की आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here