Home छत्तीसगढ़ गुमशुदा महिला की तलाश, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

गुमशुदा महिला की तलाश, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

0

शक्ति (छत्तीसगढ़): विकासखंड डभरा क्षेत्र के ग्राम झर्रा की रहने वाली श्रीमती मेम बाई मरावी (उम्र लगभग 59 वर्ष) बीते 20 जुलाई 2026 से लापता हैं। उनके संबंध में थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।परिजनों के अनुसार, श्रीमती मेम बाई मरावी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज कराने के लिए विकासखंड डभरा गई थीं, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटीं। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है और सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

लापता महिला का हुलिया इस प्रकार है:
नाम: श्रीमती मेम बाई मरावी
उम्र: लगभग 59 वर्ष
रंग: सांवला/काला
पता: ग्राम झर्रा, पोस्ट- सपिया , तहसील अड़भार, जिला शक्ति, छत्तीसगढ़
परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को श्रीमती मेम बाई मरावी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें:
📞 8085658695
परिवार ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि लापता महिला को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here