Home क्रिकेट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कहां है टीम इंडिया, सीरीज से पहले जान...

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कहां है टीम इंडिया, सीरीज से पहले जान लीजिए श्रीलंका का नंबर

0

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होगा। इससे पहले एक प्रैक्टिस मैच भी होगा, इसकी भी घोषणा कर दी गई है। इससे पहले बीसीसीआई ने सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस बीच आपको दोनों टीमें की आईसीसी रैंकिंग पता होनी चाहिए। टॉप पर कौन सी टीम है, ये भी जान लीजिए और अगर टीम इंडिया ने सीरीज जीती तो उसे फायदा होगा।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर काबिज

आईसीसी ने 8 जुलाई तक की टेस्ट रैंकिंग अपडेट कर दी है। उसके बाद कोई टेस्ट नहीं हुआ है, इसलिए इसमें बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी। इस बीच अगर रैंकिंग में टॉप टीम की बात की जाए तो वहां पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है। टीम की रेटिंग इस वक्त 131 की चल रही है। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसकी रे​टिंग 119 की है। यानी पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच काफी ज्यादा अंतर है और ऑस्ट्रेलिया की टॉप की कुर्सी पर कोई खतरा नजर नहीं आता।

टीम इंडिया टॉप 3 से बाहर, इस वक्त चौथे नंबर पर

इन दो टॉप टीमों के बाद तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। उसकी रेटिंग अभी 106 की चल रही है। इसके बाद आता है टीम इंडिया का नंबर। यानी भारतीय टीम अभी टॉप 3 टीमों में नहीं है। टीम की रेटिंग 104 की चल रही है और वो चौथे नंबर पर है। यानी तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इंग्लैंड की टीम पांचवें और श्रीलंका की टीम छठे नंबर पर है। श्रीलंका की रेटिंग 76 की है।

भारत ने सीरीज जीती तो मिल सकता है रैंकिंग में फायदा

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। यानी अगर भारत ने श्रीलंका को उसी की जमीन पर पटकने में कामयाबी हासिल की तो टीम को फायदा मिल सकता है। अगर टीम ने दोनों मैच जीत ​लिए तो टीम तीसरे नंबर पर पहुंच सकती है। लेकिन अगर हार मिली तो हो सकता है कि वहां नुकसान भी हो जाए। इसलिए टीम को काफी सतर्क होकर खेलना होगा। श्रीलंका को उसी की जमीन पर हराना आसान काम नहीं होने वाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here