Home छत्तीसगढ़ धमतरी पुलिस ने बढ़ाया जिले का मान, राज्य स्तरीय पुलिस जज्बा अवार्ड...

धमतरी पुलिस ने बढ़ाया जिले का मान, राज्य स्तरीय पुलिस जज्बा अवार्ड में चार अधिकारी सम्मानित

0

धमतरी :  छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रायपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’ समारोह में धमतरी जिले के चार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

इन अधिकारियों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

🔹 अनुशासन श्रेणी (प्रथम स्थान) – सहायक उपनिरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत (रक्षित केंद्र, धमतरी)
सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समयबद्ध कार्यशैली का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 218 बार पुरस्कृत होने पर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।

🔹 ट्रैफिक मैनेजमेंट श्रेणी (प्रथम स्थान) – उपनिरीक्षक खेमराज साहू
वीआईपी ड्यूटी, बड़े आयोजनों में प्रभावी यातायात प्रबंधन, 21,417 चालानी कार्रवाई और सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित अस्पताल पहुंचाने जैसे सराहनीय कार्यों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

🔹 अनुसंधान (Investigation) श्रेणी (द्वितीय स्थान) – सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम बंजारे
गंभीर आपराधिक मामलों की प्रभावी विवेचना कर आरोपियों को कठोर सजा दिलाने और उच्च गुणवत्ता वाली जांच के लिए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान मिला।

🔹 साइबर क्राइम श्रेणी (तृतीय स्थान) – आरक्षक कमल जोशी
साइबर अपराधों की तकनीकी जांच, डिजिटल साक्ष्य जुटाने और साइबर अपराधियों तक पहुंच बनाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए गए।

एसपी भावना पाण्डेय ने दी बधाई

पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे धमतरी पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सभी पुलिसकर्मियों को और अधिक समर्पण, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि धमतरी पुलिस भविष्य में भी अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here