Home छत्तीसगढ़ CG Weather Alert: फ्रेंडशिप डे पर बारिश डालेगी रंग में भंग! रायपुर...

CG Weather Alert: फ्रेंडशिप डे पर बारिश डालेगी रंग में भंग! रायपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

0

रायपुर : अगस्त के दूसरे दिन फ्रेंडशीप डे मनाने के लिए आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बारिश मजा किरकिरा कर सकता है. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. रविवार को रायपुर समेत कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेकों स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है.

शनिवार को इन इलाकों में हुई बरसात

प्रदेश में बीते 24 घंटे में रामानुजनगर, लोरमी और अकलतरा में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं ओरछा, लालपुर थाना, बेलतरा, भोपालपटनम, सीपत, बड़े बचेली, अजगरबहार और छोटेडोंगर में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भैसमा, भैरमगढ़, नारायणपुर, बलौदा, दरभा, बारसूर, पाली, कटघोरा, कोहकामेटा, तोकापाल, पोंडी बचरा, मस्तूरी, हरदीबाजार और अंतागढ़ में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

प्रदेश में बारिश की गतिविधि जारी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र तल पर सक्रिय मानसून द्रोणिका जैसलमेर, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, बांदा, डेहरी, मालदा होते हुए मणिपुर तक फैली हुई है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर-पूर्व बिहार तक एक अन्य द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

रायपुर शहर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक आज आकाश में बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव  40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.  वहीं बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में आकाशीय बिजली, 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here