Home छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात,धमतरी जिले में आदिवासी कांग्रेस को...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात,धमतरी जिले में आदिवासी कांग्रेस को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी  : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी से जनक ध्रुव विधायक ,प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में आज गरियाबंद सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात हुई। अमलीपदर प्रवास के दौरान हुई इस भेंट में धमतरी जिले के आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, योगेश मरकाम एवं लाकेश्वर साहू जुगल किशोर मरकाम ,सखा नेताम,शिवराज नेताम, पीतांबर कुंजाम , तूलेश सामरथ *उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान मनोज साक्षी ने दीपक बैज जी को धमतरी जिले में आदिवासी कांग्रेस की मजबूती और संगठन की गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया। बताया गया कि जिले भर में आदिवासी कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठा रही है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम कर रही है।

साथ ही इस दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्र की समस्याओं, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।

आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी से मिलकर हमें नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने धमतरी जिले में आदिवासी कांग्रेस को और अधिक सक्रिय करने तथा हर वर्ग को साथ लेकर चलने का निर्देश दिया है। हम उनके मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और जनता की आवाज बनकर लड़ाई लड़ेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी ने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करने और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आदिवासी, किसान, युवा और गरीब की बात करती है।

मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here