Home छत्तीसगढ़ अपनी पार्षद निधि से 1 लाख रुपये खर्च कर हाई स्कूल खरोरा...

अपनी पार्षद निधि से 1 लाख रुपये खर्च कर हाई स्कूल खरोरा में होगा वृक्षारोपण : पार्षद शेखर देवांगन

0

खरोरा: नगर के हाई स्कूल परिसर में कुछ माह पूर्व बड़ी संख्या में पेड़ों की बिना अनुमति कटाई किए जाने से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों में गहरी नाराजगी रही। इस घटना से छात्रों की भावनाएं आहत हुईं, वहीं आज तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि काटे गए पेड़ों का क्या हुआ।इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए वार्ड पार्षद शेखर देवांगन ने विद्यार्थियों के भविष्य और विद्यालय के हरित वातावरण को ध्यान में रखते हुए अपनी पार्षद निधि से 1 लाख रुपये की राशि से हाई स्कूल खरौरा परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कराने का निर्णय लिया है।

पार्षद शेखर देवांगन ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का स्थान भी है। ऐसे में विद्यालय परिसर का हराभरा और स्वच्छ वातावरण बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के माध्यम से विद्यालय में फिर से हरियाली लौटाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को शुद्ध वातावरण मिल सके और उनका मन भी प्रसन्न एवं उत्साहित रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इस पहल से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here