प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार, संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा से निभाएंगे नई जिम्मेदारी
बिलासपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर द्वारा कैलाश वस्त्रकार को सकरी मंडल प्रभारी का दायित्व सौंपे जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष एवं जिला नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
कैलाश वस्त्रकार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री राहुल योगराज टिकरिहा, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष मा. श्री दीपक सिंह ठाकुर तथा भाजयुमो बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री वैभव गुप्ता सहित समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का अवसर है। वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की रीति-नीति एवं अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सकरी मंडल में युवा शक्ति को संगठित करने, नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से मार्गदर्शन, स्नेह और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।
“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं “छत्तीसगढ़ महतारी जी जय” के उद्घोष के साथ उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का विश्वास व्यक्त किया।



