अनीता गर्ग अमन पथ जिला ब्यूरो रायगढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 स्थित केशला सहकारी समिति में पिछले एक सप्ताह से खाद की भारी अनुपलब्धता के कारण किसान परेशान थे। आरोप है कि खाद न मिलने के साथ-साथ किसानों को उच्च अधिकारियों का हवाला देकर बार-बार भटकाया भी जा रहा था।
मामले की जानकारी मिलते ही किसान नेता लल्लू सिंह तत्काल केशला सोसाइटी पहुंचे और किसानों से मुलाकात कर समस्या की जानकारी ली। किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने रायगढ़ में पदस्थ नोडल अधिकारी श्री सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया।
लल्लू सिंह के त्वरित प्रयासों के बाद प्रशासन ने हरकत में आकर केशला समिति में खाद उपलब्ध कराई। इससे लगभग सैकड़ों किसानों को तत्काल खाद मिल सकी और खरीफ फसल की बोआई समय पर हो सकेगी।
खाद मिलने से किसानों ने राहत व्यक्त की है। किसानों ने कहा कि लल्लू सिंह के हस्तक्षेप के कारण ही उन्हें खाद मिल पाई अन्यथा उन्हें और इंतजार करना पड़ता।



