Home मनोरंजन आवारापन 2 vs बंटवारा 1947 एडवांस बुकिंग: 14 अगस्त किसके लिए होगी...

आवारापन 2 vs बंटवारा 1947 एडवांस बुकिंग: 14 अगस्त किसके लिए होगी हिट-फ्लॉप?

0

हर साल 15 अगस्त के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिलता है. इस साल 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो धाकड़ फिल्में रिलीज हो रही है. एक तरफ हैं इमरान हाशमी तो दूसरी तरफ हैं सनी देओल. फिलहाल दोनों की फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर दोनों की फिल्मों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कौन सी फिल्म ग्रैंड ओपनिंग और कौन सी फिल्म पिछड़ सकती है.इमरान हाशमी साल 2007 की कल्ट फिल्म आवारापन का सीक्वल लेकर आ रहे हैं तो सनी देओल एक बार फिर बंटवारे पर बनी फिल्म. दोनों की ही फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. इमरान हाशमी की आवारापन 2 में वही पुराना अंदाज, गाने और बदले की आग देखने को मिलेगी तो सनी देओल इस बार पर्दे पर बंटवारा 1947 लेकर आ रहे हैं. जहां प्रीति जिंटा से लेकर करण देओल उनके साथ हैं. दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग:- 11 अगस्त रात 9 बजे तक के आंकड़ों के हिसाब से आवारापन 2 की करीब 68 हजार टिकटें बिक चुकी हैं. इसका मतलब ये निकलता है कि 2.2 करोड़ रुपये तक के टिकट बिक चुके हैं. नोट करने वाली बात ये है कि मंगलवार की सुबह तक सिर्फ इसके 18 हजार टिकट बिके थे. लेकिन शाम तक दर्शकों की रुचि बढ़ी और करीब 50 हजार टिकट बिके. अभी रिलीज में दो दिन बाकी है और एडवांस बुकिंग में भी उछाल देखने को मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि आवारापन आसानी से 1 लाख टिकटों का आंकड़ा पार कर लेगी.

बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग:- अब बात करते हैं सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 1947 की. फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म इमरान हाशमी की फिल्म से पीछे चल रही है. 11 अगस्त की सुबह तक बंटवारा 1947 की सिर्फ 9200 टिकट बिकी थीं. फिर रात 9 बजें तक ये आंकड़ा 37,600 तक पहुंचा. मतलब ये कि आवारापन 2 फिलहाल सनी देओल की फिल्म से बढ़त बनाए हुए हैं.
किसके लिए 14 अगस्त होगी लकी:- सिर्फ एडवांस बुकिंग के एक दिन के आंकड़ों के हिसाब से ये रेस खत्म नहीं होती. अभी दो दिन दोनों फिल्मों के पास एडवांस बुकिंग के है. फिर स्पॉट बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ पर भी ये निर्भर करता है. दोनों ही फिल्मों के पास तगड़ी स्टारकास्ट और अपने अपने मजबूत बिंदु है. अब देखना ये है कि 14 अगस्त की तारीख किसके लिए लकी साबित रहती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here