Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया...

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

0

समय पूर्व केस सुलझाने, ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस एंट्री में बेहतर प्रदर्शन पर मिले प्रशस्ति पत्र।

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में आज पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किये। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने, डिजिटल साक्ष्य (ई-साक्ष्य) प्रबंधन और सीसीटीएनएस डेटा एंट्री में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विवेचकों व पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।

त्वरित न्याय और डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना और पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन अधिकारी-कर्मचारियों ने गंभीर और सामान्य आपराधिक प्रकरणों का समय से पहले (समय पूर्व) वैधानिक निराकरण किया है, वे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए रोल माॅडल हैं। ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस में गरियाबंद पुलिस अग्रणी आज के आधुनिक दौर में वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल रिकार्ड का महत्व बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में ई-साक्ष्य को सही तरीके से संकलित करना और सीसीटीएनएस केस पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा एंट्री करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य में जिन पुलिस कर्मियों ने दिन-रात लगन से काम कर जिले का ग्राफ ऊंचा किया है, वे इस सम्मान के असली हकदार हैं। अधीक्षक ने सभी पुरस्कृत अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों में भी बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। उन्होंने आगे भी इसी ऊर्जा और निष्पक्षता के साथ आम जनता की सेवा करने का आह्वान किया। इस सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here