Home छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा दिवस पर बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में...

खेल एवं युवा दिवस पर बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

0

एमसीबी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंदेली में खेल एवं युवा दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला सशक्तिकरण केंद्र हब की जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़, रस्साकस्सी, 100 मीटर दौड़, लंगड़ी दौड़ सहित अन्य खेल गतिविधियां शामिल रहीं। बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण से श्रीमती अंजनी यादव, सखी वन स्टॉप सेंटर से श्रीमती प्रियंका राजवाड़े तथा महिला सशक्तिकरण केंद्र से श्रीमती अनीता कुमारी शाह ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही विद्यालय एवं शिक्षा विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा भी कार्यक्रम के आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना रहा। आयोजन में बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायी बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here