Home छत्तीसगढ़ छात्राओं को विधायक योगेश्वर ने वितरित की साइकिल, दी शुभकामनाएं

छात्राओं को विधायक योगेश्वर ने वितरित की साइकिल, दी शुभकामनाएं

0

महासमुंद : शुक्रवार को शासकीय डीएमएस हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने, विद्यालय तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

छात्राओं के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। विश्वास है कि यह साइकिलें उनकी शिक्षा की यात्रा को और अधिक सरल एवं सुगम बनाएगी तथा वे निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अपने जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चें लगन से पढ़ाई करें और अपने माता पिता, गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रौशन करें।

इसी क्रम में शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल तुमाडबरी में छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह योजना छात्राओं के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। जिन छात्राओं को अपने घर से स्कूल आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, अब नहीं होगी। सभी छात्राएं अब साइकिल से स्कूल आएंगी। पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए इसके लिए हमारी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है। शिक्षा किसी भी देश की बुनियादी जरूरतों में से एक है।

शिक्षा से ही देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ता है। देश का भविष्य उज्ज्वल हो इसके लिए बच्चों का शिक्षित होना अति आवश्यक है। इसके लिए शिक्षा प्राप्ति में आने वाले रुकावटों को दूर करने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेतागण रमेश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, आनंद गिरी, पार्षद बड़े मुन्ना देवार, अमित साहू, अभिषेक पांडे सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here