
अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग शाखा बालोद में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के उपाध्यक्ष नरेश यदु ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व संचालक सदस्य चंद्रिका प्रसाद देशमुख, पुरुषोत्तम पटेल, नगर पंचायत अर्जुंदा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, विश्वास गुप्ता बैंक के शाखा प्रबंधक आर के आलेंद्र, जिला नोडल अधिकारी सी आर रावटे, सहायक नोडल अधिकारी होमंत पटेल, सत्यप्रकाश साहू सहायक लेखापाल, कुसुमकांति केरकेट्टा सहायक लेखापाल अजय कुमार साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर मोहनलाल साहू गनमैन,ओम प्रकाश देशमुख भृत्य,दयालु राम साहू सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेश यदु ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता पुरुष ठाकुर प्यारे लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।




