Home खेल हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का धमाकेदार आगाज, वेल्स को 3-1 से...

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का धमाकेदार आगाज, वेल्स को 3-1 से हराकर जीता पहला मुकाबला

0

भारतीय हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। पूल-डी में शामिल भारतीय टीम का 15 अगस्त को पहला मैच वेल्स की टीम के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने इस मैच को 3-1 के अंतर से अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पहले 2 क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद मुकाबला खत्म होने तक अपने दबाव को बरकरार रखा हुआ था। भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने निभाई जो दो गोल करने में कामयाब रहे।

पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम ने कर दिए दो गोल

वेल्स के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत होने के साथ भारतीय टीम की तरफ से पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में सुमित ने गोल करने के साथ 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 10वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रैग-फ्लिक से गोल करते हुए बढ़त को 2-0 पहुंचा दिया। पहले हाफ का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम मुकाबले में 2-0 से आगे थी। वहीं दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने थोड़ा सुरक्षात्मक रवैया अपनाया और ना कोई गोल किया ना ही वेल्स की टीम को मैच में खाता खोलने का मौका दिया।

तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने किया अपना दूसरा गोल और टीम इंडिया की जीत हुई तय

टीम इंडिया ने तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू होने के साथ एकबार फिर से आक्रामक रुख अपना जिसमें 43वें मिनट में भारतीय कप्तान ने गोल करने के मिले शानदार मौके को पूरी तरह से भुनाया और भारतीय टीम को 3-0 से मुकाबले में आगे कर दिया। तीसरा क्वार्टर खत्म होने पर टीम इंडिया 3-0 से आगे थी जिसके साथ ही जीत भी पक्की हो गई थी। चौथे क्वार्टर में वेल्स की टीम ने गोल करने की काफी कोशिश की जिसमें 55वें मिनट में सैम वेल्स ने गोल किया लेकिन वह अपनी टीम को मुकाबले में हार से नहीं बचा सके। आखिरी क्वार्टर खत्म होने पर भारतीय टीम ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया को इस जीत से जहां तीन अंक मिले तो वहीं पूल-डी में अब वह पहले नंबर पर है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलना है जो काफी अहम मैच रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here