
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : परियोजना किरंदुल में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि रवींद्र नारायण, अधिशासी निदेशक और परियोजना के वरिष्ठ कर्मचारी भीष्म कुमार साहू, मास्टर HEM ऑपरेटर ग्रेड-I ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर सलामी ली। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया।
मुख्य अतिथि ने CISF जवानों, NCC कैडेट्स और स्कूल छात्र-छात्राओं की परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश के विकास में NMDC के योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि परियोजना ने उत्पादन व प्रेषण में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
उन्होंने CSR के तहत आसपास के आदिवासी गांवों में चल रहे विकास कार्य, रोजगार, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और निशुल्क स्वास्थ्य जांच का भी उल्लेख किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान
प्रकाश विद्यालय के छात्रों ने वंदे मातरम, राष्ट्रगान और एकता गीत प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि नेहरू श्रम अवार्ड से सुमन सिंह कुल्हारे, सीनियर HEM ऑपरेटर को प्रथम और श्री हरिप्रसाद, सीनियर HEM ऑपरेटर को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। CISF की रस्साकसी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
उपस्थित गणमान्य
समारोह में श्रीमती नमिता नारायण, अध्यक्षा प्रेरणा महिला समिति, जे.सी.दास मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन, एम. सुब्रमणियन महाप्रबंधक M&S, धीरेन भूषण महाप्रबंधक खनन, के.एल. नागवेणी उप महाप्रबंधक HR, वरिष्ठ कमांडेंट CISF, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित थे।
पूर्व संध्या के कार्यक्रम
14 अगस्त को नमिता नारायण ने परियोजना चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। वहीं विद्या मंदिर, BIOP सीनियर सेकेंडरी स्कूल, DAV स्कूल और भारतमाता महिला जागरण समिति स्कूल में क्रमशः नमिता नारायण, एम. सुब्रमणियन, धीरेन भूषण और एस. गुहा ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।



