Home छत्तीसगढ़ एनमडीसी किरंदुल ने किया स्‍वतंत्रता दौड़ का आयोजन

एनमडीसी किरंदुल ने किया स्‍वतंत्रता दौड़ का आयोजन

0

एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल : एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा प्रायोजित किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड में हैदराबाद रनर सोसायटी द्वारा 5K और 10K दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्‍थानीय फुटबॉल ग्राउंड में मुख्‍य अतिथि रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।इस दौड़ में पंजीकरण इच्‍छुक प्रतिभागियों ने बड़े उत्‍साह से भाग लिया। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रबंधन की ओर से टी-शर्ट, मैडल प्रदान किए गए। झुंबा के जरिए सभी रनर्स ने वार्मअप किया। दौड़ का रूट फुटबॉल ग्राउंड से प्रारंभ होकर चिह्नित किए गए नगर के विभिन्‍न मार्गों से होते हुए वापस फुटबॉल ग्राउंड पर संपन्‍न हुई ।

समापन समारोह में मुख्‍य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के दौरान हैदराबाद रनर्स सोसायटी के पदाधिकारी, सर्वश्री जे.सी.दास, मुख्‍य महाप्रबंधक (उत्‍पादन), धीरेन भूषण, महाप्रबंधक (खनन)/खान प्रबंधक,.मधुसूदन, महाप्रबंधक (अनुबंध), मो.तनवीर जावेद, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), और परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी व यूनियन पदाधिकारी व मानव संसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here