
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किरंदुल स्थित सुन्नी मदीना मस्जिद में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मस्जिद परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “जन गण मन”, “सारे जहां से अच्छा – हिंदुस्तान हमारा” जैसे देशभक्ति गीत गाकर तिरंगे को सलामी दी और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर सुन्नी मदीना मस्जिद के मौलाना इकबाल अहमद रिजवी, कमाल अहमद, सदर अनवर खान, सेक्रेटरी नजमुल हक, नायब सेक्रेटरी फारूक राजा, सैयद हसन अजहर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



