
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : जीनियस पब्लिक स्कूल, नगरी में आज 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि परंपरा के अनुरूप समस्त पत्रकार बंधुओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात जीनियस परिवार की ओर से उपस्थित पत्रकार बंधुओं का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में सुश्री एकता पचौरी एवं श्री मति नारंग मैडम ने सभी प्रस्तुतियों का निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मूल्यांकन किया….
चारों समूहों के बीच हुई प्रतियोगिता में पृथ्वीराज ग्रुप ने प्रथम स्थान, अशोका ग्रुप ने द्वितीय स्थान तथा महाराणा ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं शिवाजी ग्रुप चौथे स्थान पर रहा….
संस्था के प्राचार्य श्री सूरज सिंह नाग एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई..वहीं संस्था की प्रबंधन टीम की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मोहन सोनी, श्री संतोष अगलावे एवं सुश्री ऐश्वर्या मैम ने विद्यार्थियों की सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा की…
जीनियस पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने बताया कि लगातार कई वर्षों से विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम क्षेत्र के समस्त पत्रकार बंधुओं के कर-कमलों से कराया जाता रहा है। यह परंपरा पत्रकारिता जगत के प्रति संस्था के सम्मान एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने का एक प्रयास है।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, पत्रकार बंधुओं एवं समस्त जीनियस परिवार के उत्साह और देशभक्ति के वातावरण के साथ हुआ।



