Home छत्तीसगढ़ घर में फांसी के फंदे पर मिली 22 वर्षीय युवती, फॉरेंसिक टीम...

घर में फांसी के फंदे पर मिली 22 वर्षीय युवती, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

0

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पायल ने कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित अपने घर में सुबह करीब 4 बजे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here